फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी बाईपास पर डंगे का निर्माण कार्य शुरू

Thu, 02 Apr 2026 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अवाहदेवी बाईपास पर डंगे का निर्माण शुरू। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अवाहदेवी (हमीरपुर)। कस्बा अवाहदेवी के बाईपास मार्ग पर डंगे का निर्माण शुरू हुआ। करीब साढ़े पांच वर्षों से बंद पड़े इस मार्ग पर डंगा लगने से क्षेत्रवासियों को जल्द ही यातायात जाम से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। वर्ष 2020 की भारी बारिश के चलते बाईपास मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से यह मार्ग बंद पड़ा था।
बीच-बीच में मरम्मत के प्रयास हुए, लेकिन भूमि विवाद के चलते कार्य अधूरा रहा। अब सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने अवाहदेवी कस्बे के सौंदर्यीकरण के लिए छह जनवरी को दो करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से लगाए जाने वाले डंगे का शिलान्यास किया था। डंगा लगने से न केवल बाईपास मार्ग बहाल होगा बल्कि कस्बे की सुंदरता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के उपमंडल समीरपुर के सहायक अभियंता चंद्र भानु शर्मा ने कहा कि डंगे का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। 10 दिन के भीतर इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद बाईपास मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें