फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पुरली-बरोटा सड़क का निर्माण शुरू, 3.75 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Thu, 24 Sep 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सड़क सुविधा की राह देख रहे पुरली, बरोटा सहित आसपास के गांवों के लोगों के लिए राहत की खबर है। लोक निर्माण विभाग कक्कड़ ने पुरली-बरोटा संपर्क सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत स्वीकृत इस सड़क के निर्माण पर करीब 3.75 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबी यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण साधन बनेगी।
सड़क सुविधा के अभाव में पुरली, बरोटा सहित आसपास के गांवों के लोगों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण लंबे समय से सरकार और लोक निर्माण विभाग के समक्ष संपर्क सड़क के निर्माण की मांग उठा रहे थे।
विज्ञापन

अब नई सड़क के बनने से ग्रामीणों को अपने गांवों से मुख्य मार्ग तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। इससे रोजमर्रा के कामकाज के लिए आने-जाने वाले लोगों, विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। सड़क बनने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पहले की अपेक्षा अधिक सुगम होने की संभावना है।
आपात स्थिति में सड़क सुविधा ग्रामीणों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित हो सकती है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि कार्य को निर्धारित गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाएगा।
कोट
पुरली-बरोटा संपर्क सड़क के निर्माण कार्य का जल्द ही पूरा किया जाएगा। विभाग गुणवत्ता पर ही विशेष ध्यान रख रहा है। -पवन गुलेरिया, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग कक्कड़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें