फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जमीन विवाद में उलझा परशुराम पार्क का निर्माण

Sun, 13 Apr 2025 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर 10 में प्रस्तावित परशुराम पार्क का निर्माण कार्य जमीन विवाद में उलझ गया है। नौ माह का समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। पार्क निर्माण कार्य को रोकने के लिए ग्रामीणों ने हाईकोर्ट से स्टे लिया है। ऐसे में शहरी विकास विभाग की ओर से निर्माण के लिए जारी बजट राशि को खर्च करने में निगम के अधिकारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नगर निगम के गठन से पूर्व जुलाई 2024 में नगर परिषद के कार्यकाल में वार्ड 10 में परशुराम पार्क बनाने की कवायद शुरू की गई थी। जिसके लिए शहरी विकास विभाग की ओर से 60 लाख रुपये का बजट जारी हुआ था।
विज्ञापन


प्रथम चरण में पार्क के लिए चयनित जगह को समतल किया गया। उसके उपरांत निर्माण कार्य के लिए आगामी प्रक्रिया से पहले ही ग्रामीणों ने भूमि पर स्टे ले लिया और निर्माण कार्य अधर में लटक गया। अब नौ माह के बाद भी स्टे को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में वार्ड के अन्य लोगों ने नगर निगम से वार्ड के किसी अन्य स्थान पर पार्क का निर्माण करवाने का अनुरोध किया है। वर्तमान में वार्ड नंबर 10 में किसी भी प्रकार के पार्क की सुविधा नहीं है। ऐसे में लोग लगातार पार्क का निर्माण करने की मांग कर रहे थे।

लोगों ने नगर निगम से पार्क का निर्माण करने का अनुरोध किया है।



वार्ड में पार्क निर्माण कार्य के लिए जगह की तलाश की जा रही है। जगह मिलने के बाद निर्माण कार्य को लेकर कवायद शुरू की जाएगी ताकि वार्ड के लोगों को पार्क की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राहुल चौहान, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें