फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियोटसिद्ध में कांप्लेक्स निर्माण की छह सालों में नहीं मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट दियोटसिद्ध का छह साल पहले बहुमंजिला कांप्लेक्स बनाने का प्रपोजल फाइलों में ही सीमित रह गया है। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय लोक निर्माण विभाग के हट के समीप बहुमंजिला कांप्लेक्स के निर्माण के लिए प्रपोजल तैयार किया गया था। बहुमंजिला कांप्लेक्स में पार्किंग भी बननी थी। दूसरी मंजिल पर प्रशासनिक ब्लॉक बनाया जाना प्रस्तावित था ताकि एक जगह बैठकर कर्मचारी कार्य कर सकें। प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के 3 सालों बाद भी इस प्रपोजल को स्वीकृति नहीं मिली है।
विज्ञापन

इस कांप्लेक्स के बनने से यात्रियों को पार्किंग की सुविधा मिलनी थी। चैत्र मास मेलों के दौरान सबसे अधिक परेशानी यात्रियों को आती है। जो वाहन मंदिर परिसर के समीप पहुंचते हैं, उन्हें पार्क करने के लिए उपयुक्त स्थल नहीं मिल पाता है। लोगों ने बहुमंजिला कांप्लेक्स बनाने की मांग उठाई है। बाबा बालक नाथ न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि इसका प्रपोजल बनाकर भेजा गया है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, कार्य को शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें