फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खाते में पैसा नहीं आने से काॅलेज का निर्माण लटका

Wed, 11 Dec 2024 02:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

लोगों ने जल्द महाविद्यालय के भवन निर्माण कार्य शुरू करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग के खाते में पैसा नहीं आने से राजकीय महाविद्यालय टौणी देवी के भवन का निर्माण कार्य लटक गया है। महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए ऊहल सड़क पर झोखर में 53 कनाल भूमि चयनित भी कर ली गई है।
वहीं, भवन निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के पास पांच करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है, लेकिन अभी लोक निर्माण विभाग के खाते में पैसे नहीं आए हैं। लोक निर्माण विभाग ने 18 करोड़ 36 लाख का प्रारंभिक एस्टीमेट बनाकर भेजा है। स्थानीय लोगों में बारी पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर, पूर्व प्रधान सरवन चौहान, टपरे पंचायत के उपप्रधान मदनलाल, सुरेंद्र कुमार, विपन गुप्ता, तिलक राज ने सरकार से मांग की है कि राजकीय महाविद्यालय टौणी देवी के भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि भवन निर्माण जल्द होगा तो विद्यार्थियों को भी शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्हें घर के नजदीक ही उच्च शिक्षा प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

-राजकीय महाविद्यालय टौणी देवी के लिए पांच करोड़ का बजट मंजूर हुआ है। अभी तक पैसे लोक निर्माण विभाग के खाते में नहीं आए हैं। करीब 18 करोड़ 36 लाख रुपये का प्रारंभिक एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। जैसे ही बजट आता है, टेंडर आबंटित किया जाएगा।
-देवराज, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें