फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में ब्लॉक सी भवन का निर्माण शुरू

Mon, 04 May 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
आईटीआई रैल में ब्लॉक सी के भवन का  निर्माण शुरू। संवाद
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। आईटीआई रैल में प्रशासनिक भवन के साथ ब्लॉक-सी का निर्माण शुरू हो गया है। इसके लिए 25 कनाल सरकारी भूमि तकनीकी शिक्षा निदेशालय के नाम स्थानांतरित की गई है।
विज्ञापन

सरकार ने निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपये जारी किए हैं, जबकि पूरी परियोजना के लिए 9 करोड़ 43 लाख 16 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इस राशि से तीन मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक इलेक्ट्रिकल व्हीकल और आईओटीटी की कार्यशालाएं, एक आईटी लैब तथा पांच कक्षाएं बनाई जाएंगी।
इसके अलावा भवन में पुस्तकालय, प्रधानाचार्य कक्ष, प्रशासनिक हॉल, स्टाफ रूम, रिसेप्शन सह वेटिंग लॉबी, प्लेसमेंट व काउंसिलिंग रूम का भी निर्माण होगा। आईटीआई के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने बताया कि भवन में फर्स्ट एड रूम, ऑडिटोरियम, ड्राइंग हॉल और स्टोर भी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए भवन से प्रशिक्षुओं को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे स्वरोजगार और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें