फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी के मुद्दे पर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

Wed, 15 Jul 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सत्यानारायण मंदिर हमीरपुर में भजन कीर्तन करते कांग्रेसी नेता। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर में कथित चंदा चोरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के नेतृत्व में मंगलवार को शहर में पदयात्रा निकाली गई।
पदयात्रा गांधी चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए सत्यनारायण मंदिर पहुंची, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष भजन-कीर्तन किया।
विज्ञापन

पदयात्रा में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध दर्ज कराया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
सुनील शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और उनके नाम पर एकत्रित प्रत्येक रुपये का हिसाब जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंदे के उपयोग को लेकर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का विरोध किसी धर्म या आस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और जवाबदेही की कमी के खिलाफ है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अनीता वर्मा ने कहा कि धार्मिक आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं की जा सकती और पूरे मामले की सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने भी जांच प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए और पारदर्शिता की मांग की।

सत्यानारायण मंदिर हमीरपुर में भजन कीर्तन करते कांग्रेसी नेता। संवाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें