फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह उपचुनाव के साथ चारों लोकसभा सीटों को जीतेगी कांग्रेस : अनुराग

विज्ञापन
एनजीओ भवन हमीरपुर में आयोजित प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की बैठक में उपस्थित नेता एवं कार्यकर्ता। स
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस सेवादल कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को एनजीओ भवन हमीरपुर में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष मदनलाल कौंडल ने की। जबकि, प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा बैठक में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। बैठक में विधानसभा उपचुनाव एवं लोकसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि हिमाचल में इन चुनावों में धनबल की राजनीति नहीं चलेगी। दावा करते हुए कहा कि छह उपचुनाव के साथ चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी। भाजपा ने स्थिर सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश की है। भाजपा के पास प्रत्याशी तक नहीं है और कांग्रेस के बागी हुए विधायकों को प्रत्याशी बनाया जा रहा हैं। भाजपा सिर्फ राजनीति से व्यापार करना जानती है और लोगों की भाजपा को चिंता नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में हर वर्ग के साथ केवल झूठे वादे किए हैं। सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा व्यापारी हैं। प्रदेश में हुए घटनाक्रम के वह सूत्रधार बने और वह व्यापार के माध्यम से राजनीति में आए हैं। इस दौरान कांग्रेस सेवादल हमीरपुर के जिलाध्यक्ष मदन लाल कौंडल ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। छह बागियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विधायकों का यह कारगुजारी शर्मनाक है और जनता इसका जवाब देगी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव दीनू राही, जिला उपाध्यक्ष हेमराज, जिला महासचिव कृष्ण चंद, राजीव कुमार, मीडिया प्रभारी पंकज राणा एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें