फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Sun, 24 May 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर के पदाधिकारी विधायक रणजीत सिंह के साथ सुजानपुर बाजार में विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर ने शनिवार को मुख्य बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। इसमें विधायक कैप्टन रणजीत सिंह और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे।
उन्होंने प्रदर्शन में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण महंगाई आसमान पर पहुंच गई है, जिससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई से हर वर्ग परेशान है और केंद्र सरकार को जनता को राहत देने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाने चाहिएं। विधायक रणजीत सिंह ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि का सीधा असर आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

ईंधन महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ गया है। इस कारण खाद्य पदार्थों, सब्जियों, रसोई गैस सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सबसे अधिक प्रभाव मध्यम वर्ग, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है।
इस मौके पर पार्षद विनय चौधरी, ज्योतिका ठाकुर, नीलम धीमान, पूर्व प्रधान मनोज ठाकुर, राज कुमार शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें