फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों और महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में रैली निकालते हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के का? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने महंगाई और किसान आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार के विरुद्ध शनिवार को विरोध-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जार की अगुवाई में भोटा चौक हमीरपुर से आरंभ होकर उपायुक्त कार्यालय तक आयोजित की गई। जबकि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और सुजानपुर के विधायक राजेंद्र सिंह राणा भी उपस्थित रहे। प्रदर्शन में मोदी सरकार के विरुद्ध पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि पर नारेबाजी की। कृषि कानूनों को वापस न लेने की मांग पर करीब 3 माह से चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कांग्रेसियों ने मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। विरोध-प्रदर्शन में जिलेभर से आए सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। घरेलू गैस सिलेंडर के चित्रों और तख्तियों से विरोध प्रकट किया। कृषि कानूनों को वापस लेने और महंगाई कम करने की मांग पर को लेकर राष्ट्रपति को एडीएम हमीरपुर के माध्यम से एक ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

बाक्स:
दम है तो मेरी गाड़ी का चालान करें : अग्निहोत्री
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए देशभर के किसानों को रौंदने का काम किया जा रहा है। किसानों की मर्जी के विपरीत जबरन कानून लागू किए जा रहे हैं। कांग्रेस पूंजीपतियों का विरोध कर किसानों का साथ देगी। किसानों के झंडे वाले वाहनों का प्रदेश में चालान किया जा रहा है, इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वह आज से अपनी गाड़ी पर किसानों का झंडा लगाएंगे तथा सभी कार्यकर्ता भी किसानों और कांग्रेस पार्टी के झंडे अपने मकान और गाड़ियों पर लगाएं। अगर एक भी किसान का चालान हुआ तो उग्र आंदोलन होगा। गाड़ी से झंडा उतारने नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस खामोश नहीं बैठेगी। महंगाई और किसान के हक में आवाज बुलंद की जाएगी। अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार में दम है तो नगर निगम के चुनाव पार्टी चिन्ह पर करवाएं।
बाक्स:
पंजाब में सूपड़ा साफ, अब हिमाचल की बारी : राणा
विधायक राजेंद्र राणा ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब में हुए हालिया नगर निकाय चुनावों में जनता ने भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया है और अब हिमाचल की बारी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचा कर 2022 के चुनावों के लिए तैयार रहने के लिए आह्वान किया। राणा ने कहा कि आसमान पर पहुंची पेट्रोल की महंगाई को सस्ते करने का अब एक ही तरीका है कि देश में आम चुनाव घोषित हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें