फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं में करेंगे नए रक्त का संचार : विक्रमादित्य

विज्ञापन
बचत भवन हमीरपुर में युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में उपस्थित विक्रमादित्य सिंह और अभिषेक राणा व अ? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। बचत भवन हमीरपुर में मंगलवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदेश स्तर का एक सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं आईटी विभाग के संयोजक अभिषेक राणा की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ विक्रमादित्य सिंह का यहां पहुंचने पर स्वागत किया। युवाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोकसभा के चुनाव नतीजे कांग्रेस पार्टी के पक्ष में नहीं रहे। जिसके चलते प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस माहौल से बाहर निकालने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं में नए रक्त का संचार करेंगे ताकि, आने वाले चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित हो। संगठन और पार्टी की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन-जिन विस क्षेत्रों में कांग्रेस के विधायक नहीं हैं, वहां पर निकटवर्ती विस क्षेत्र के कांग्रेस विधायकों की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि, लोगों से सीधा संवाद हो और जनसमस्याओं का सरकार के समक्ष सुदृढ़ता के साथ उठाया जाए। विधायक ने कहा कि सरकार में विपक्ष का मजबूत होना लोकतंत्र की मांग है ताकि, जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा सके। आरोप लगाया कि धर्मशाला में ग्लोबल इनवेस्टर मीट के बहाने प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के संसाधनों को बेचने जा रही है। सरकार की इस साजिश का पर्दाफाश पूर्व में होटलों को लीज पर देने की वेबसाइट पर डाली सूचना से हो चुका है। सरकार ने चाय बागानों को बेचने की तैयारी कर ली थी। लेकिन मानसून सत्र में कांग्रेस के विरोध के बाद इस निर्णय को पलटना पड़ा। इस मौके पर कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल, शगुन दत्त शर्मा, धर्मशाला से आदित्य गोरु, विकास लट्ठ, पंकज मिन्हास, बुद्धि सिंह और अनिल श्याम समेत अन्य मौजूद रहे।
बाक्स-
ब्लॉक अध्यक्ष और महासचिव समेत जिला कांग्रेस रही गायब
प्रदेश स्तर के इस सम्मेलन से युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, संसदीय क्षेत्र के महासचिव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी नदारद रही। हालांकि, कुल्लू, शिमला, सोलन, कांगड़ा, धर्मशाला समेत चंबा जिले से युवा कांग्रेस और कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पदाधिकारियों के नदारद रहने के मामले को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। हालांकि, विक्रमादित्य ने कहा कि हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम अनौपचारिक था, जिसमें केवल उनके समय में युवा कांग्रेस में रहे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलने और बातचीत का कार्यक्रम मात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें