फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के लिए को-ऑर्डिनेशन कमेटी का किया गठन

विज्ञापन
पटलांदर में आयोजित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेते विधायक राजेंद्र राणा व अन्य कार् - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने पंचायत चुनाव के सुचारु संचालन व तमाम पार्टी कैडर में तालमेल बैठाने के लिए जिलास्तरीय पंचायत चुनाव को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी थोड़े-थोड़े अंतराल में अपनी बैठकें कर जिले के पांचों ब्लॉक कमेटियों से सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित करेगी। हर जगह कोशिश रहेगी कि उम्मीदवार का चयन सर्वसम्मति से हो। इस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जार होंगे।
विज्ञापन

कमेटी के अन्य सदस्यों में नादौन के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू, बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, सुजानपुर के विधायक राजेंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक अनिता वर्मा एवं कुलदीप पठानिया, जिला महासचिव जगजीत सिंह ठाकुर, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, प्रदेश सचिव कमल पठानिया व बलविंद्र सिंह बबलू, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल व दीपक शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सदस्य सुरेश कुमार, बृजमोहन सोनी, प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष अभिषेक राणा, तेज नाथ, निक्का राम रामू, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील दत्त शर्मा, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष नोदन, संतोष संधू, जिला परिषद सदस्य लेखराज ठाकुर, पूर्व वरिष्ठ अध्यक्ष सुषमा शर्मा, कैप्टन चंद्र सिंह, डॉक्टर रतन चंद डोगरा, जोगिंद्र सिंह, पूर्व प्रधान डुग्घा उत्तम चौधरी, राजेश चौधरी, जुगल किशोर ठाकुर, अश्विनी कुमार शर्मा, नीरज ठाकुर, नीलम ठाकुर, संगीता शर्मा, जिला परिषद सदस्य अंकुश सैनी, जिला परिषद सदस्य तेज नाथ तेज, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष नरेश ठाकुर, सुरजीत सिंह पूर्व बीडीसी सदस्य अमी चंद शर्मा, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पवन कालिया, कमलेश कुमारी, जिला परिषद सदस्य सुदर्शन शर्मा, सुरजीत सिंह, मोरी आदि को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें