फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने करवाया दंगल, धूमल ने मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत

विज्ञापन
दंगल कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री धूमल और केसीसी बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिय? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। आलमपुर में एक दंगल कार्यक्रम में वीरवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि और केसीसी बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया एक साथ एक मंच पर इकट्ठे नजर आए। जिला कांगड़ा के कांग्रेस नेता की भाजपा नेताओं से नजदीकियों ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। दंगल कार्यक्रम में इकट्ठे हुए इन नेताओं की जुगलबंदी राजनीतिक पारा चढ़ाने वाली है। विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, ऐसे में कांगड़ा के एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इस बार खास तौर पर कांग्रेस नेता की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का बुलाया गया है।
विज्ञापन

वीरवार को सुजानपुर से सटे आलमपुर में वीरवार को दंगल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि ने शिरकत की। जबकि, इस दंगल कार्यक्रम की अध्यक्षता सुलह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से दावेदारी जता रहे केसीसी बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया ने की।
सुजानपुर के व्यास नदी पुल से ही जिला कांगड़ा की विधानसभा जयसिंहपुर की सीमा शुरू होती है। पुन: सीमांकन से पूर्व विधानसभा क्षेत्र का नाम थुरल था। वर्ष 2003 के चुनाव में वहां से भाजपा की तरफ से पूर्व मंत्री रविंद्र रवि ने चुनाव जीता था, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेसी नेता जगदीश सिपहिया करीब 1200 मत से चुनाव हार गए थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जगदीश सिपहिया को कांगड़ा बैंक का चेयरमैन भी बनाया था। पुन: सीमांकन के बाद थुरल विस का नया नाम जयसिंहपुर बना और यह सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित हो गई। वर्तमान में जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रविंद्र धीमान हैं।
विज्ञापन

इनका जगदीश सिपहिया के साथ 36 का आंकड़ा है। साथ ही जयसिंहपुर सीट रिजर्व होने के चलते कांग्रेस से जगदीश सिपहिया अब सुलह से कांग्रेस की टिकट पर दावेदारी जता रहे हैं, लेकिन सुलह में भाजपा से चुनाव जीते वर्तमान विस अध्यक्ष विपिन परमार हैं। उधर, कांगड़ा बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश सपहिया ने बताया कि उन्होंने अपना घर सुलह विधानसभा क्षेत्र में भी बनाया है। उन्होंने कहा कि वह सुलह से कांग्रेस के टिकट पर दावेदारी जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें