फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का दुरुपयोग कर रही कांग्रेस : राकेश

Fri, 23 May 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रस्तावित जिला परिषद वार्ड पुनर्सीमांकन को लेकर सरकार झूठे तथ्यों और आधारहीन तर्कों के आधार पर वार्ड सीमांकन कर रही है, यह लोकतंत्र का मजाक है।
विज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से सत्ता का दुरुपयोग है, जिससे कांग्रेस अपनी राजनीतिक स्वार्थसिद्धि करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद हमीरपुर के वार्ड सीमांकन में सरकार और प्रशासन की मिलीभगत सामने आई है। प्रस्तावित सीमांकन में व्यापक अनियमितताएं हैं, जिन्हें स्वयं अधिकारियों ने भी स्वीकार किया है।
जिलेभर से अनेक सामाजिक संगठनों ने इन आपत्तियों को दर्ज करवाया है, लेकिन प्रशासन सिर्फ मामूली बदलाव करके जनता की आंखों में धूल झोंक रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से हमीरपुर उपचुनाव में हार से घबराकर यह सुनियोजित साजिश रची जा रही है, ताकि जिला परिषद पर पकड़ बनाई जा सके। लेकिन भाजपा और आम जनता इस षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगी। इस तरह उपचुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली, वैसे ही आगामी पंचायत और नगर निगम चुनावों में भी उसे मुंह की खानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें