पूर्व विधायक ने भाजपा समर्थित को दी बधाई
वहीं मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने भाजपा समर्थित विजय अतुल को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यदि अध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव होता तो भाजपा समर्थित उम्मीदवार की ही जीत होती। उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षित वर्ग से जीती उनकी एक महिला उम्मीदवार पर दबाव बनाकर पाला बदलने के लिए मजबूर किया गया। इस तरह पंचायत समिति नादौन के दोनों प्रमुख पदों पर अलग-अलग दलों के समर्थित उम्मीदवारों की जीत के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
31 मई को घोषित हुए थे चुनाव परिणाम
पंचायत समिति नादौन के 27 वार्डों के चुनाव 31 मई को घोषित हुए थे। नतीजों के बाद भाजपा ने 17 वार्डों में जीत का दावा करते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर बहुमत होने की बात कही थी। उसके बाद भाजपा विचारधारा से जुड़े चार निर्वाचित सदस्यों को कांग्रेस अपने खेमे में लाई थी। इनमें भूंपल वार्ड से निर्वाचित पूजा कुमारी भी शामिल है। अध्यक्ष पद के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला होना अनिवार्य था। मझियार और भूंपल वार्ड इसी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित थे। फस्टे वार्ड महिला के लिए अनारक्षित होने के बाद यहां से अन्य पिछड़ा वर्ग की रीना निर्वाचित हुई।