फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एक वर्ष बाद भी नहीं सुधरी वर्षाशालिका की हालत

Thu, 02 Jul 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भोटा से बिझड़ी सड़क पर मिन्ने दा देहरा सड़क पर क्षतिग्रस्त वर्षाशालिका। संवाद
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। बरसात के मौसम में भोटा-बिझड़ी वाया रोपड़ी सड़क पर मिन्ने दा देहरा के समीप चीड़ का पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई वर्षाशालिका की मरम्मत लोक निर्माण विभाग द्वारा अब तक नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन

इससे स्थानीय लोगों और बस यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले वर्ष तेज बारिश और तूफान के दौरान पेड़ गिरने से वर्षाशालिका का ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि विभाग ने पेड़ तो हटा दिया, लेकिन संरचना की मरम्मत आज तक नहीं हो सकी।
प्रतिदिन इस मार्ग से स्कूली छात्र, नौकरीपेशा लोग, बुजुर्ग और अन्य यात्री बसों का इंतजार करते हैं, लेकिन बारिश में भीगकर और गर्मी में तेज धूप में खड़े रहने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि विभाग को कई बार अवगत करवाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

वहीं, लोक निर्माण विभाग कार्यालय भोटा के कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि वर्षाशालिका की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए बजट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। बजट स्वीकृत होते ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें