फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गांधी चौक में बड़े आयोजनों पर रोक की तैयारी, वैकल्पिक स्थल तय

Thu, 02 Jul 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के गांधी चौक में राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक बड़े आयोजनों पर जल्द रोक लग सकती है। व्यापार मंडल की मांग पर जिला प्रशासन ने ऐसे आयोजनों के लिए ट्राला यूनियन के पास भूमि चिह्नित की है।
विज्ञापन

हालांकि यह भूमि वन क्षेत्र होने के कारण आवश्यक मंजूरियां मिलने तक गांधी चौक में सीमित शर्तों के साथ ही कार्यक्रमों की अनुमति रहेगी। छोटे आयोजन मौजूदा बस स्टैंड के सामने स्थित झांसी की रानी पार्क में करवाए जाएंगे।
व्यापार मंडल का कहना था कि गांधी चौक में बार-बार होने वाले आयोजनों से बाजार का कारोबार प्रभावित होता है और चुनावी रैलियों व अन्य कार्यक्रमों के कारण दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के बाद उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि बड़े आयोजनों की अनुमति गांधी चौक में न दी जाए। व्यापार मंडल ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया है।

वहीं, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर राम प्रसाद ने बताया कि ट्राला यूनियन के पास वन भूमि चिह्नित की गई है। एफसीए समेत आवश्यक मंजूरियां मिलने के बाद मैदान विकसित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें