ग्राम पंचायत धलोट में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण सहित अधिकारी। स्रोत : संस्
रंगस/हमीरपुर। सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित किए जा रहे प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रमों में मंगलवार को हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत धलोट में एसडीएम संजीत सिंह की अध्यक्षता में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई।
एसडीएम ने बताया कि इस दौरान स्थानीय निवासियों की ओर से प्राप्त 11 शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया है और संबंधित अधिकारियों को इनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत दंगड़ी में भी एसडीएम राकेश शर्मा की अध्यक्षता में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एसडीएम के अलावा खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा और उपमंडल स्तर के अन्य अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत पथलियार में तहसीलदार धर्मपाल नेगी ने प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय लोगों की समस्याओं की सुनवाई की।
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद