व्यापार मंडल हमीरपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते दुकानदार। संवाद
हमीरपुर। व्यापार मंडल हमीरपुर की कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को हुआ। टाउन हॉल परिसर हमीरपुर में चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण किया गया।
व्यापार मंडल हमीरपुर के चुनाव कमेटी के चेयरमैन विपिन शर्मा और नौ चुनाव प्रतिनिधियों की अध्यक्षता में सुमित सिंह ठाकुर को आगामी तीन वर्षों की लिए व्यापार मंडल हमीरपुर का अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान उन्हें कार्यकारिणी का विस्तार करने निर्देश भी दिए गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अश्वनी जगोता, संदीप भारद्वाज, विनय कुमार, वेद प्रकाश भारद्वाज, अश्विनी शर्मा, सुशील सोनी सहित 100 के करीब दुकानदार उपस्थित रहे।
व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष सुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि व्यापार मंडल में चुने जाने वाले सदस्य किसी भी राजनीतिक पार्टी में सम्मिलित नहीं होंगे। बाजार में दुकानदारों को आने वाली समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन के साथ बातचीत की जाएगी। वहीं, शहर में जाम की समस्या के निपटारण को लेकर भी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही व्यापार मंडल हमीरपुर की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद