भोटा के सौर के पास हुई सड़क दुर्घटना के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद
बिलासपुर से अपने घर जा रहा था व्यक्ति, ट्राला चालक के विरुद्ध मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब भोटा के पास ट्राले और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह (35) पुत्र कमलेश चंद, गांव गारा, डाकघर रोपा के रूप में हुई। पुलिस ने ट्राला चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। ट्राला चालक गलत दिशा से गाड़ी मोड़ रहा था और बाइक सवार एकाएक इस ट्राले से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
भूपेंद्र सिंह अल्ट्राटेक कंपनी बिलासपुर में नौकरी करता था। वह बिलासपुर से अपने घर जा रहा था। जैसे ही ठमाणी के पास पहुंचा तो शिमला हमीरपुर हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्राले के साथ टक्कर हो गई। इस बारे में भोटा पुलिस सहायता कक्षा के प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।