फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज का पहला दिन: स्टाफ पहुंचा, नहीं पहुंचे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश के महाविद्यालयों में सोमवार से ऑनलाइन दाखिले शुरू तो हो गए लेकिन जिलाभर के महाविद्यालयों में पहले दिन छात्रों के दाखिले नहीं लिए। कॉलेजों में विवि की तरफ से आधिकारिक अधिसूचना नहीं पहुंची और न ही दाखिला करने के लिए कोई आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल मिला। इस कारण कॉलेजों ने पहले दिन कोई दाखिला नहीं किया। सोमवार को जरूरी स्टाफ महाविद्यालयों में पहुंचा। हालांकि प्रधानाचार्यों ने इस संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विवि से भी बात की, लेकिन शाम तक इस बारे स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सोमवार को किसी भी छात्र का दाखिला नहीं हो सका। वहीं स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। विभिन्न ऐप्स के माध्यम से अध्यापकों द्वारा पढ़ाए जा रहे विषयों को छात्र घर पर पढ़ रहे हैं और उनको दोहरा रहे हैं। स्कूलों की पढ़ाई सुचारु रूप से ऑनलाइन चली हुई है, लेकिन जिला के कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। सोमवार को डिग्री कॉलेज हमीरपुर पहुंचा स्टाफ लगातार दाखिला संबंधी जानकारी विवि से जुटाने में लगा रहा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने बताया कि सोमवार को विवि से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात की गई। हालांकि दाखिले संबंधी अधिसूचना कॉलेज को नहीं मिली थी। आवश्यक स्टाफ को कॉलेज बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें