फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहू में सीर खड्ड के किनारे खेल मैदान का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। तीन जिलों हमीरपुर, मंडी और बिलासपुर के संगम स्थल जाहू में सीर खड्ड के किनारे खेल मैदान का निर्माण कार्य पंचायत ने शुरू कर दिया है। इसके निर्माण के लिए स्थानीय विधायक कमलेश कुमारी ने साढ़े चार लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। सीर खड्ड के किनारे पेट्रोल पंप के सामने राजस्व विभाग ने खेल के मैदान के लिए करीब 21 कनाल 16 मरले भूमि चिन्हित की है। इसमें 325 फीट लंबा और 407 फीट चौड़ा खेल मैदान बनेगा। जाहू पंचायत ने खेल मैदान का निर्माण करने से पहले चारों ओर चारदीवारी का निर्माण करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

तीन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिला की करीब दो दर्जन पंचायतों के युवा खेल मैदान की सुविधा के अभाव के सीर, चैंथ और सुनैहल खड्ड के किनारे पड़ी बंजर व खाली भूमि पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाते हैं। खेल मैदान का निर्माण कार्य पूरा होने से खिलाड़ियों को उनके घर के समीप ही सुविधा मिलेगी। यहां पर बड़ी आसानी से कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, नेटबॉल, कोर्फबाल, टॉरगेटबॉल व बैडमिंटन खेल के मैदान की सुविधा मिलेगी। जाहू पंचायत प्रधान राजू का कहना है कि सीर खड्ड के किनारे 21 कनाल 16 मरले भूमि पर खेल के मैदान का निर्माण होगा। खेल के मैदान की बाउंडरी वॉल की फाउंडेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए विधायक कमलेश कुमारी ने साढ़े चार लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें