सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ठ महाविद्यालय नादौन में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईसीटीसी काउंसलर राज कुमार, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शिखा एवं फील्ड कोऑर्डिनेटर अनु प्रिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. भगवती प्रसाद शर्मा ने छात्रों को एड्स से बचाव एवं इससे जुड़े मिथकों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के प्रचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने एड्स जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि सरकार एड्स पीड़ितों के लिए मुफ्त चिकित्सा सुविधा, परामर्श एवं पुनर्वास सेवाएं प्रदान कर रही है।
उन्होंने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन की विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। एड्स केवल एक स्वास्थ्य समस्या नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का विषय भी है। इसे रोकने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
इस दौरान हुई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोहित ठाकुर ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर निधि और तीसरे स्थान पर प्रिचा गिल रही। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संजना, द्वितीय स्थान मेहक, तृतीय स्थान अदिति गोस्वामी ने प्राप्त किया।