हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में मंगलवार को अभिव्यक्ति 2025 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए रंगोली, वाद-विवाद, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता में तमन्ना और वाद-विवाद प्रतियोगिता में आकाश और अंकिता प्रथम रहे। भाषण प्रतियोगिता में जितेंद्र ने पहला स्थान पाया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का गैर शिक्षक वर्ग भी मौजूद रहा। संवाद