फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध और ठंड से सर्दी-जुकाम, बुखार की चपेट में आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। मौसम का बदलता मिजाज लोगों को परेशान कर रहा है। दिन में धूप और सुबह और रात को ठंड व धुंध लोगों को बीमार कर रही है। वहीं, सुबह और शाम पड़ रही धुंध से वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। सुबह-सुबह तो 10 मीटर से ज्यादा दूरी पर वाहन नहीं दिख रहे हैं। दूसरी तरफ ठंड से लोग सर्दी, जुकाम, बुखार की चपेट में आ रहे हैं। हर दिन सैकड़ों की तादाद में मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे है। क्षेत्र के अस्पतालों की ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों में से अधिकतर सर्दी, जुकाम, बुखार या वायरल से पीड़ित निकल रहे हैं। दिसंबर माह में अधिक धुंध के चलते लोगों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि सर्दी से बचें, गर्म कपड़े पहनें और अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। सर्दियों में गुनगुने पानी को पीएं। इस संदर्भ में सीएचसी बिझड़ी की चिकित्सक डॉ. अनुकृति का कहना है कि बदलते मौसम से ठंड और धुंध के चलते अस्पतालों में सर्दी, जुकाम के अधिकांश मरीज पहुंच रहे हैं। उन्होंने सर्दी से बचने और खानपान का विशेष ध्यान रखने के साथ में गुनगुना पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें