फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ब्लॉक स्तर पर पहुंचा मोटे अनाज का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने छह ब्लॉकों में बांटा 42 क्विंटल बीज
विज्ञापन

सेहतमंद जीवन के लिए काफी फायदेमंद है मोटा अनाज
किसानों के लिए ब्लॉक स्तर पर उपलब्ध होगा मोटा अनाज
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। अब सुपर फूड (मोटा अनाज) खरीदने के लिए किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। किसानों को घरद्वार के नजदीक ब्लॉकों में मोटे अनाज के बीज मिलेंगे। कृषि विभाग हमीरपुर ने छह ब्लॉकों के लिए मोटे अनाज का 42 क्विंटल बीज मंगवाया है। इसे अब ब्लॉकों के माध्यम से किसानों को बांटा जाएगा। विभाग के पास रागी (मंडल) का 1340 किलो बीज, कोदरा का 910 किलो, कंगनी का 650 किलो, बाजरे का 500 किलो और वारनयार्ड का 890 किलो बीज पहुंचा है। किसानों को बाजरे का एक किलो बीज 290 रुपये, रागी का 130 रुपये किलो, कंगनी का 150 रुपये किलो, कोदरा का 115 रुपये किलो और वारनयार्ड का 115 रुपये किलो के हिसाब से मिलेगा। मोटे अनाज को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं, मोटे अनाज को सुपर फूड भी कहा जाता है क्योंकि इसमें रोगों से लड़ने की क्षमता होती है और इसका सेवन करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ऐसे में कृषि विभाग की ओर से अब किसानों को ब्लॉक स्तर पर मोटे अनाज का बीज उपलब्ध करवाया जाता है ताकि किसानों को बीज खरीदने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मोटे अनाज को दूसरे अनाज के मुकाबले कम बारिश की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कुछेक किसान कम बारिश के चलते मोटे अनाज को बीजते हैं।
विज्ञापन

ब्यान:
हमीरपुर जिले के किसानों को इस बार भी मोटे अनाज का बीज मुहैया करवाया जा रहा है। जिला में मोटे अनाज का 42 क्विंटल बीज पहुंच गया है, जिसे ब्लॉकों के जरिये किसानों को बांटा जा रहा है। ब्लॉकों में किसान डिमांड के मुताबिक मोटे अनाज का बीज खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. शशिपाल अत्री, उपनिदेशक, कृषि विभाग हमीरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें