फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल के गढ़ में सिंह की दहाड़

Sun, 02 Apr 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
evm - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के गांव बराड़ा में शनिवार सुबह वीरभद्र सिंह ने दहाड़ते हुए अवाहदेवी में 68 लाख से निर्मित प्रदेश की पहली कंप्यूटरीकृत लगवाल्टी पेयजल योजना के बहाने विपक्ष पर निशाना साधा।
विज्ञापन


शनिवार को दिन में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, इतनी गर्मी के बावजूद सियासी हमले जारी रहे। वीरभद्र ने जहां कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला के पक्ष में प्रचार किया तो पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल धीमान के लिए वोट मांगे।

बराड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला देवी के पक्ष में चुनावी जनसभा में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हमेशा क्षेत्रवाद और जातिवाद की राजनीति करते हैं। अगर कांग्रेस ने ऐसी राजनीति की होती तो क्या समीरपुर क्षेत्र में इतनी बड़ी पेयजल योजना का लाभ दर्जनों गांवों के लोगों को मिल पाता? मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तूफानी प्रचार का सिलसिला जारी रख कई नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले बोले।
विज्ञापन


नुक्कड़ सभाओं में प्रमिला देवी ने कहा कि वह इस क्षेत्र की नस-नस से वाकिफ हैं और आम आदमी के हितों की लड़ाई लड़ना जानती हैं। बराड़ा में राकेश कुमार धूमल और संजीव कुमार धूमल ने वीरभद्र की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा।

46 लाख के सेब कैसे हुए छह करोड़ के : धूमल

पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने भोरंज विस उपचुनाव में शनिवार को पांच नुक्कड़ सभाओं भ्याड़, कराह, लदरौर, कड़ोहता, भकेहड़ा और पट्टा में एक जनसभा को संबोधित कर लोगों से पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की। भाजपा की साजिश के मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया धूमल ने कहा अगर यह उनकी साजिश थी तो सीएम के बगीचों में सेब का उत्पादन कैसे बढ़ गया? सेब रोहडू़ और रामपुर से परवाणू कैसे पहुंचे? सीएम के सेब तीन साल में कैसे 46 लाख से बढ़कर छह करोड़ के हो गए? सीएम का मकान किसने किराए पर चढ़ाया? धूमल ने कहा कि सीएम सच बोलें, आत्म चिंतन करें और दोषारोपण करने से कुछ नहीं होगा। भोरंज के भ्याड़ में रिटायर्ड प्रिंसिपल ओम प्रकाश, कैप्टन हेम राज, प्रवीण शर्मा, राम नाथ, कमलेश कुमार, तिलक राज और संजीव कुमार ने पार्टी का दामन थामा। कराह में भी रिटायर्ड सूबेदार इंद्रलाल, सीआरपीएफ के रिटायर्ड इंस्पेक्टर विधि चंद, वार्ड पांच राकेश कुमार, सरदारां बीबी, उत्तम चंद और ओम दत्त ने भाजपा का दामन थामा।

कांग्रेस की जनसभा में ये रहे मौजूद

इस मौके पर उनके साथ मंत्री कर्ण सिंह, विधायक नंद लाल, केसीसी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिपहिया, आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा, एपीएमसी के चेयरमैन प्रेम कौशल, जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर, अनीता वर्मा, अनिल वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव मैहर, सुनील कुमार, बराड़ा पंचायत के उपप्रधान संजय परमार मौजूद रहे।

भाजपा की जनसभाओं में ये रहे मौजूद

भाजपा की जनसभाओं में मुख्य रूप से नैनादेवी के विधायक एवं चुनाव प्रभारी रणधीर शर्मा, सिराज के विधायक जयराम ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष जयमल ठाकुर, विजय पाल सोहारू, अशोक ठाकुर, राजकुमारी और अंकुश दत्त शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें