फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीरिंग फ्री होने से खेत में लुढ़की बस, 19 घायल

Sun, 02 Apr 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल से लगते पीरसलूही में एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लुढ़क गई। हादसे में बस चालक और परिचालक बुरी तरह घायल हो गए। इसमें बस सवार करीब 17 यात्रियों को चोटें आई हैं। हादसे का कारण बस स्टीयरिंग का फ्री होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह एक निजी बस बंगाणा से नादौन आ रही थी। जैसे ही बस पीरसलूही के पास पहुंची तो बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 12 फीट नीचे खेत में लुढ़क गई। हादसे में बस चालक रघुवीर और परिचालक मनोहर लाल को गंभीर चोटे आई हैं।

यात्रियों में सुरेंद्र, मनदीप, अशोक, रजत, अजीत, अंजना, शिल्पा, पवन, प्रीतम, विधि चंद, अजय, मनोहर, होशियार सिंह, रमेश, रमन, हर्ष, स्वरूप कुमार को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


यात्रियों में घायल प्रीतम चंद (62) को नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस खेत में नहीं रुकती तो 100 फीट नीचे मसेह खड्ड में जा गिरती। हादसे में गंभीर घायल को पांच हजार और मामूली घायलों को एक-एक हजार रुपये की आर्थिक मदद दी।
विज्ञापन


रक्कड़ पुलिस चौकी के एएसआई पवन कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें