फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ के कॉलेज भवन का लोकार्पण

Sun, 27 Nov 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
विज्ञापन
Chief Minister virbhadra singh - फोटो : file photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में चार करोड़ की लागत से निर्मित डिग्री कॉलेज सुजानपुर-टीहरा का लोकार्पण किया। इस मौके पर डिग्री कॉलेज हमीरपुर के प्रधानाचार्य और स्टाफ ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 हजार रुपये का चेक भेंट किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में सर्वहित कल्याणकारी संस्था के 15वें वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में डेनमार्क की गायिका अनीता लियाके और लोक गायक करनैल राणा ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने संस्था की ओर से समाज सेवा के लिए शान-ए-हिंद अवार्ड और हमीर पुरस्कार प्रदान किए। वीरभद्र सिंह ने चमियाणा पंचायत में चिन्हित 10 कनाल भूमि पर खेल मैदान के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल वीर सैनिकों की धरती है और अधिकांश घरों से एक न एक व्यक्ति सेना में सेवाएं दे रहा है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी यह परंपरा कायम रहेगी। उन्होंने संस्था के जन कल्याण और सामाजिक गतिविधियों की सराहना की।

उन्होंने लोगों से जीवन में उच्च आदर्श अपनाने का आह्वान कर कहा कि केवल अपने लिए नहीं, बल्कि औरों के लिए भी जीना सीखें। राजेंद्र राणा के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में रहते हुए राणा सदैव समाज सेवा में तत्पर रहते हैं।

राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी एवं रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को सम्मानित किया। राणा नेे कहा कि प्रदेश सरकार ने सुजानपुर का सर्वांगीण विकास किया है। उन्होंने लोगों से विपक्ष की ओर से किए जा रहे भ्रामक प्रचार और झूठे वायदों से दूर रहने का भी आह्वान किया।

राणा ने मुख्यमंत्री से उठाई ये मांगें
संस्था के चेयरमैन राजेंद्र राणा ने टौणी देवी नागरिक अस्पताल को 100 बेड के रूप में स्तरोन्नत करने, उप स्वास्थ्य केंद्र चबूतरा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने, कक्डियार में उप स्वास्थ्य केंद्र, सुजानपुर में पुलिस उपमंडल कार्यालय, चमियाणा के लिए खेल मैदान, सुजानपुर में टाउन हाल, हिमाचल पर्यटन विभाग का होटल और सुजानपुर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने, डिग्री कॉलेज सुजानपुर में कॉमर्स भवन, 1350 रुपये मासिक मानदेय पाने वाले वाटर गार्ड को दैनिक वेतन भोगी बनाने, सुजानपुर में पूर्व सैनिकों के लिए ईसीएचएस अस्पताल खोलने और ऊहल से दिल्ली के लिए एचआरटीसी बस शुरू करने की मांग की।

कार्यक्रम में भीड़ देख खुश हुए वीरभद्र
संस्था के कार्यक्रम में करीब हजारों की भीड़ देख मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत मंच पर विराजमान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता काफी खुश दिए। वीरभद्र ने मंच से राजेंद्र राणा की एक मांग को पूरा करते हुए शेष पर भी गंभीरता से विचार करने का एलान किया। राणा ने कार्यक्रम में 25 हजार से अधिक भीड़ का दावा किया है। उन्होंने कहा कि 15 हजार कुसियों के अलावा इतने ही लोग मैदान में बैठे और चोरों और खड़े थे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए गांव-गांव जाकर करीब 500 नुक्कड़ सभाएं और बैठकों का आयोजन किया गया था। राणा ने कहा कि इस रैली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली के भी रिकार्ड तोड़ दिए।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, सीपीएस जगजीवन पाल, इंद्र दत्त लखनपाल, विधायक संजय रतन, यादविंद्र गोमा, पवन काजल और मनोहर धीमान, राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, युवा कांग्रेस के सचिव अभिषेक राणा, केसीसी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिपहिया, राज्य शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलबीर तेगटा, सैनिक निगम के चेयरमैन कर्नल बीसी लगवाल, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम कौशल, पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर, केसीसीबी के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह वर्मा, पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा, तिलक राज शर्मा, राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, कर्मचारी कल्याण के अध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया, लेफ्टिनेंट जनरल बीएस जसवाल, बाबा फरीद मेडिकल विश्वविद्यालय पंजाब के कुलपति डॉ. राजबहादुर, सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह ओबराय और पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रोमिला, पीसीसी डेलिगेट राजेंद्र जार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें