फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सीएम ने नादौन को दी करोड़ों की सौगात, खरीड़ी में इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा

विज्ञापन
नादौन के धनेटा में आयोजित जनसभा में जनता का अभिवादन स्वीकार करते सीएम सुक्खू (संवाद)
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को जिला हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किए। मुख्यमंत्री ने धनेटा में 7.60 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय स्नातक महाविद्यालय धनेटा के बी-ब्लॉक के भवन के साथ-साथ धनेटा में 2.29 करोड़ की लागत से बनने वाले ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता समिति (वीडब्ल्यूएससी) भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने 1.21 करोड़ की लागत से बनी उठाऊ पेयजल परियोजना जनसूह का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन



धनेटा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने धनेटा कॉलेज के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे क्षेत्र के युवाओं को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही नादौन विधानसभा क्षेत्र के खरीड़ी में इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। इसका जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा।
सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक माह के अंतिम दो दिन में इंतकाल के 65,000 से अधिक तथा तकसीम के साढ़े तीन हजार से अधिक लंबित मामलों का निपटारा किया गया है। पहली बार कोई सरकार गंभीरता से इस दिशा में प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने नादौन विधानसभा क्षेत्र में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत मनसाई और सदोह में जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। सीएम सुक्खू बुधवार को नादौन के दौरे पर रहेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लाकार्पण करेंगे।
विज्ञापन






बच्चों को दाखिले की आयु सीमा में इस सत्र में रहेगी छूट
नादौन (हमीरपुर)। सीएम कहा कि राज्य सरकार ने पहली कक्षा में बच्चे के दाखिले के लिए छह वर्ष की आयु निर्धारित की है लेकिन इस सत्र में बच्चों को आयु में कुछ माह की छूट दी जा सकती है। जेओए (आईटी) परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। राज्य ने इस लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट तक लड़ा तथा फैसला राज्य सरकार के हक में आया है। वर्तमान राज्य सरकार को पिछली भाजपा सरकार से कर्ज विरासत में मिला है, लेकिन अब धीरे-धीरे प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ रही है तथा एक वर्ष में ही 20 प्रतिशत का सुधार आया है।





सीएम ने अपनी पूंजी दान कर पेश की मिशाल : पठानिया
हमीरपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष एवं कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आपदा के दौरान सशक्त नेतृत्व प्रदान किया तथा नीति आयोग व विश्व बैंक सहित अन्य कई प्रतिष्ठित संस्थाओं ने मुख्यमंत्री की नेतृत्व क्षमता की सराहना की। आपदा के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी जमा पूंजी से 51 लाख रुपये दान में दिए तथा कोविड के समय में 11 लाख रुपये दान में दिए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आम परिवार से संबंध रखते हैं तथा वे आम जनता के दर्द को अच्छी तरह समझते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे में ऐतिहासिक बढ़ोतरी कर पूरे देश में एक मिसाल पेश की है।



सीएम का दौरे के दौरान जगह-जगह स्वागत

नादौन विस क्षेत्र में पहुंचने पर अमतर से लेकर धनेटा तक कई जगहों पर स्थानीय लोगों ने सीएम का फूलमालाओं के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने मुख्यमंत्री का नादौन विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में आपदा के दौरान बेहतर कार्य हुआ। इससे पहले, विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, राज्य कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कड़ोहता, राज्य कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंदर वर्मा, प्रेम कौशल, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने नादौन पहुंचने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का स्वागत किया। धनेटा में विभिन्न संगठनों ने भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।







नगर पंचायत को सीएम ने विकास के लिए एक करोड़ देने की घोषणा
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के अध्यक्ष तरुण कपिल की अगुवाई में नगर पंचायत प्रशासन ने बस अड्डे के निकट मुख्यमंत्री का नादौन आगमन पर भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत का अभिवादन स्वीकार करते हुए शहर के विकास कार्य के लिए एक करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विकास और सौंदर्यीकरण के लिए यदि और अधिक धनराशि की आवश्यकता होगी तो वह भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। सुक्खू ने कहा कि शहर का विकास चरणबद्ध तरीके से करवाया जाएगा। उन्होंने आदेश दिया कि नगर पंचायत के विकास कार्यों का प्रारूप शीघ्र भेजा जाए ताकि योजनाबद्ध तरीके से यहां कार्य करवाए जा सकें। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष योगराज, सचिव हर्षित शर्मा, कुलदीप कुमार, अनुराग, अक्षत सोनी सहित अन्य कर्मचारी व शहरवासी उपस्थित रहे। इससे पूर्व कांगड़ा बैंक के निदेशक मोती जोशी, एचटीसी के निदेशक मोंटी संधू, खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक राजेंद्र चौधरी, मेडिकल कॉलेज रोगी कल्याण समिति सदस्य कमल कमी, राजीव जसल, डिंपल कटोच सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें