फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शहर को स्वच्छ और कूड़ा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता अभियान शुरू

Sun, 20 Sep 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर ने शहर को स्वच्छ और कूड़ा मुक्त बनाने के उद्देश्य से एक माह का स्वच्छता जागरूकता अभियान शुरू किया है। 17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 17 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

इस दौरान नगर निगम के कर्मचारी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने के लिए प्रेरित करेंगे।
अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के महत्व के साथ घरों और दुकानों से निकलने वाले कूड़े के उचित निस्तारण की जानकारी भी दी जा रही है। नगर निगम ने शहर में ऐसे पांच से छह हॉटस्पॉट चिह्नित किए हैं, जहां अक्सर लोग खुले में कूड़ा फेंकते हैं। इन स्थानों पर अभियान के दौरान विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

निगम का प्रयास पहले लोगों को समझाकर सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने की आदत में बदलाव लाना है। इसके बावजूद यदि लोग बाज नहीं आते हैं तो हॉटस्पॉट वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें