फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पताल भोरंज को मिली एक और एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज को रविवार को एक और एंबुलेंस मिल गई है। अब अस्पताल में कुल दो एंबुलेंस हो गईं। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि यह एंबुलेंस स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से नादौन अस्पताल को दी जानी थी लेकिन भोरंज सिविल अस्पताल की आवश्यकता को देखते हुए यह एंबुलेंस भोरंज को मिली है। भोरंज में पहुंचने पर इस एंबुलेंस की विधायक सुरेश कुमार ने विधिवत पूजा की। उन्होंने कहा कि पिछले दस माह के उनके कार्यकाल में भोरंज अस्पताल में सात विशेषज्ञ चिकित्सक आए हैं। इनमें नेत्र रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, मेडिकल सर्जन, ईएनटी आदि चिकित्सक शामिल हैं।
विज्ञापन



पहले अल्ट्रासाउंड माह में एक या दो बार ही होता था लेकिन अब सप्ताह में हर वीरवार को हो अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। इसके अलावा भोरंज अस्पताल में नई एक्स रे मशीन भी लगाई गई है। भोरंज अस्पताल में हर तरह के टेस्ट अब अंदर ही होते हैं। उन्होंने रविवार को कांगड़ा भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद पठानिया की अध्यक्षता में एक कमेटी का भी गठन किया। इसमें उन्होंने कमेटी को बस्सी बाजार के बाहर से एक वैकल्पिक मार्ग खोजने के भी निर्देश दिए ताकि बस्सी चौक में जाम की समस्या न हो। उन्होंने बस्सी में टैक्सी चालकों की भी समस्याओं को सुना व उन्हें हमीरपुर की तरह अलग टैक्सी स्टैंड बनाने की भी बात कही। विधायक ने कहा कि उनका अगला कार्य बस्सी बाजार को संवारने का है। इस मौके पर उनके साथ कांगड़ा भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद पठानिया, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रजीव लाल मेहर, विजय डोगरा, राकेश गोल्डी, चंदन जैलदार, बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया, अमनदीप आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें