फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन के उल्लंघन पर आधा दर्जन लोग संस्थागत क्वारंटीन सेंटर भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर/भोरंज (हमीरपुर)। होम क्वारंटीन के उल्लंघन पर बाहरी राज्यों से आए आधा दर्जन लोगों के खिलाफ पुलिस थानों में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही इन लोगों को अब घर के बजाय संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के तहत प्रीतम चंद 27 अप्रैल को दिल्ली से घर आया और उसे होम क्वारंटीन में रखा गया। पंचायत के उपप्रधान सुरजीत कटोच ने कहा कि संबंधित व्यक्ति डिडवीं टिक्कर बाजार में नियमों का उल्लंघन करते हुए घूम रहा था। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों के माध्यम से प्राप्त हुई है। रविवार को संबंधित व्यक्ति को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिडवीं के क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया। उप प्रधान सुरजीत कटोच ने सभी लोगों से अपील की है कि कोई भी इन नियमों की अनदेखी न करे और अन्य लोगों से निर्धारित दूरी बनाए रखें। यह भी बताया कि इस बात की शिकायत पुलिस थाने में भी कर दी गई है। उधर, उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत हनोह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि अश्वनी कुमार, उसकी पत्नी और तीन लड़कियां गत दिवस चंडीगढ़ से अपने घर आए हैं। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया। लेकिन, होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने के अलावा इन लोगों ने पंचायत प्रधान के समझाने पर उल्टा ऊंची आवाज से डराना शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एसएचओ भोरंज कुलवंत सिंह ने कहा कि हनोह पंचायत प्रधान की शिकायत पर होम क्वारंटीन के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें