फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के लिए खोखाधारक आज करें आवेदन, फिर नहीं मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला प्रशासन ने मुख्यालय के सौंदर्यीकरण का दस साल पहले जो सपना देखा था, वह अब साकार होने जा रहा है। इसी हफ्ते बस स्टैंड के बाहर सड़क किनारे से सभी खोखाधारकों को शॉपिंग कांप्लेक्स में निर्मित पक्की दुकानों में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के पास शॉपिंग कांप्लेक्स में पक्की दुकानें हासिल करने के लिए 58 में से 30 खोखाधारकों ने आवेदन कर दिया है। शेष खोखाधारकों को जिला प्रशासन ने मंगलवार शाम तीन बजे तक आवेदन करने का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा।
पक्की दुकानों के लिए आवेदन न करने की जिद पर अड़े कुछ खोखाधारक घाटे में रहेंगे क्योंकि खोखों पर बुलडोजर चलने के बाद उन्हें आने वाले समय में दिक्कतें पेश आ सकती हैं। प्रदेश सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद जिला प्रशासन की खोखा हटाओ मुहिम ने गति पकड़ ली है। माना जा रहा है कि अगले दो-तीन दिन में सभी खोखे हटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने कहा कि सोमवार शाम तक 30 आवेदन पक्की दुकानें प्राप्त करने के लिए पहुंच चुके हैं। उन्होंने शेष खोखाधारकों से अपील की है कि मंगलवार तक हर हाल में आवेदन कर दें। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा।
बाक्स:
इसलिए हटाए जा रहे खोखे
जिला प्रशासन ने वर्ष 2011 में रावमापा बाल के खेल मैदान के साथ शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण करवाया था। इस शॉपिंग कांप्लेक्स में करीब 120 दुकानें हैं। इस शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण करने का मकसद बस स्टैंड के बाहर सड़क किनारे से खोखाधारकों को पक्की दुकानों में शिफ्ट करना है। लेकिन पूर्व में ढुलमुल रवैये के चले पक्की दुकानों में खोखाधारकों को शिफ्ट नहीं किया जा सका। वर्तमान में जहां पर खोखे बने हैं, वह भूमि लोनिवि और पर्यटन विभाग की है। साथ ही बस स्टैंड के बाहर इन खोखों की वजह से आए दिन यातायात बाधित होता है। कई लोगों की यहां पर सड़क क्रॉस करते समय जान तक जा चुकी है। कानूनी तौर पर खोखों को सरकारी भूमि पर यथावत नहीं रखा जा सकता। इसके चलते अब प्रशासन इन्हें पक्की दुकानों में शिफ्ट करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें