फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू में हमले के विरोध में एसएफआई और डीवाईएफआई ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जेएनयू में हुए हमले के विरोध में गांधी चौक पर प्रदर्शन करते एसएफआई और डीवाईएफआई के कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। एसएफआई और डीवाईएफआई इकाई हमीरपुर ने जेएनयू में छात्रों और छात्र संघ के अध्यक्ष पर हुए हमले के विरोध में गांधी चौक हमीरपुर पर प्रदर्शन किया। इस धरना-प्रदर्शन में नौजवान सभा के जिला सचिव विवेक राणा, जिला अध्यक्ष अजय पंडित, एसएफआई के जिला सचिव दिनेश संधू मुख्य रूप से शामिल रहे। पदाधिकारियों ने छात्रों और छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी घोष पर जानलेवा हमले का कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन

कहा कि पिछले कईं हफ्तों से जेएनयू में चल रहे फीस वृद्धि के आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पदाधिकारियों ने कहा कि इस हमले को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। इस आंदोलन में एबीवीपी का फासीवादी चेहरा सामने आ गया है। इस आंदोलन को खत्म करने के लिए मोदी सरकार के आदेश पर आरएसएस के कार्यकर्ता कन्या छात्रावास में रॉड और डंडे लेकर घुसे और हमला किया। इस हमले में छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। विद्यार्थी परिषद ने अध्यापकों पर भी जानलेवा हमला किया है। एसएफआई और डीवाईएफआई ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और इस गुंडागर्दी में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस धरना प्रदर्शन में सौरव, आदेश, साहिल, गौरव, अजय और मुकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें