फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी बस चालक के खिलाफ दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम के बस चालक के खिलाफ यात्रियों ने निगम प्रबंधन को लिखित में शिकायत दी है। हमीरपुर से चंडीगढ़ रूट पर चलने वाले बस के चालक के खिलाफ यात्रियों ने सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

अजय जसवाल, पूनम राव, अमर नाथ, अरुण, विनोद, नीतिश ठाकुर और अंकित धीमान ने कहा कि 2 अगस्त को हमीरपुर से चंडीगढ़ रूट पर सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर परिवहन निगम की एक बस हमीरपुर बस स्टैंड से रवाना हुई थी। इस बस में वे भी सवार थे। यह बस ऊना पहुंची तो बस में सवार कुछ यात्रियों ने परिचालक को शौच जाने की बात कही। परिचालक ने उन्हें पांच मिनट का समय दिया। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला जिसे चलने-फिरने में दिक्कत थी वह पीछे रह गई। बस चालक ने एकदम बस चला दी और परिचालक के कहने के बावजूद भी बस नहीं रोकी।
बस चालक बस को सीधे चंडीगढ़ ले गया। बस परिचालक टैक्सी करके चंडीगढ़ पहुंचा। इस दौरान इलेक्ट्रिॉनिक टिकट मशीन भी बस में गायब हो गई थी। जो बाद में एक यात्री ने ढूंढकर परिचालक को सौंप दी। हैरानी तो इस बात की है कि टोल टैक्स बैरियर पर भी बस चालक ने ही टोल शुल्क अपनी जेब से अदा किया, जो आमतौर पर परिचालक भुगतान करते हैं। यात्रियों ने परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक और आरएम से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। यात्रियों ने कहा कि बस चालक के इस तरह के बर्ताव के कारण ही अकसर सड़क हादसे होते हैं।
विज्ञापन

उधर, हमीरपुर एचआरटीसी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें