फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चिट्टा तस्करी के आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे

Thu, 29 Jan 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत भोटा क्षेत्र में मोटरसाइकिल को रोककर 13.83 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में तीन आरोपियों में संदीप, सुखविंद्र और साहिल को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी सुखविंद्र चोरी की बाइक पर कार की नंबर प्लेट लगाकर नशे की तस्करी करता था। कार की नंबर प्लेट की जांच में पता लगा है कि उस कार की आरसी की अवधि खत्म हो गई है।
आरोपियों ने इसी का फायदा उठाकर कार की नंबर प्लेट को चोरी की बाइक पर लगा दिया, ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके। अब सदर पुलिस की ओर से चोरी के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


वहीं, प्रतापनगर में 39.78 ग्राम चिट्टा मामले में भी पुलिस जांच कर रही है। 20 जून को पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस मामले में और लोगों से पूछताछ करेगी। पुलिस की ओर से सभी आरोपियों की बैंक डिटेल सहित कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है। किन-किन लोगों से कब-कब लेनदेन हुआ, सहित सभी पहलूओं पर जांच की जा रही है।

बॉक्स

चिट्टे का ऊना कनेक्शन, तीन सप्लायर गिरफ्तार

एक सप्ताह में सदर पुलिस ने जिला ऊना से संबंध रखने वाले तीन मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। चिट्टे का ऊना कनेक्शन भी सामने आया है। ऊना के गोंदपुर से संबंध रखने वाले सुखविंद्र सिंह, अंबोटा क्षेत्र से मुख्य सप्लायर माणिक सिंह और संदीप उर्फ लाडी को गिरफ्तार किया गया है। जिला ऊना और जिला हमीरपुर काफी सटे हैं। इस कारण चिट्टा भी आसानी से पहुंच रहा है।



कोट

चिट्टा आरोपियों को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली है। चिट्टा के खिलाफ पुलिस बेहतरीन कार्य कर रही है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें