फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सोनीपत के देव ने दिल्ली के मोनू को पछाड़ जीता माली का खिताब

Thu, 29 Jan 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
दियोटसिद्ध में आयोजित दंगल में दमखम दिखाते हुए पहलवान। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। व्यापार मंडल की ओर से आयोजित दंगल में सोनीपत के देव एवं दिल्ली के मोनू के बीच मुकाबला हुआ। यह मुकाबला रोमांच भरा रहा। इसमें देव ने मोनू को पछाड़ खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध की नगरी में व्यापार मंडल के सौजन्य से दंगल का आयोजन करवाया गया। इस दंगल में पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, जम्मू एवं देश के कोने-कोने से पहलवानों ने भाग लिया। व्यापार मंडल के प्रधान संजय कुमार ने बताया कि पहला सेमीफाइनल देव सोनीपत एवं रवि रोहतक के बीच में हुआ, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मोनू दिल्ली एवं सुदाम कोहली के बीच में हुआ।
दोनों सेमीफाइनल में फाइनल के लिए देव सोनीपत एवं मोनू दिल्ली ने क्वालीफाई किया। फाइनल में इन दोनों के बीच में जबरदस्त टक्कर हुई एवं देव सोनीपत विजयी रहे। विजेता पहलवान को 11 हजार एवं गागर एवं उपविजेता को 10 हजार रुपये एवं गागर दी गई।
विज्ञापन

इस दंगल में बाबा बालक नाथ मंदिर के महंत राजेंद्र गिरि महाराज, किन्नर महंत संजू बाबा, बाबा ओंकार गिरि, भोरंज से कांग्रेस नेता राजीव राणा, बड़सर से सुभाष ढटवालिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवीर पटियाल, सुरेश, पवन और सोमदत शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें