फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हरमंदिर चाैक पर 24 वर्षीय युवक से चिट्टा बरामद

Fri, 25 Apr 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत हमीरपुर मार्ग पर शहर से तीन किलोमीटर दूर हरमंदिर चौक पर नादौन पुलिस ने एक युवक से छह ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

एएसआई प्रमोद सिंह की अगुवाई में हैड कांस्टेबल पंकज शर्मा, बुलदेव सिंह सहित गृह रक्षकों की एक टीम वीरवार तड़के गश्त पर थी। जब यह टीम हरमंदिर चौक के निकट पहुंची तो सड़क किनारे एक युवक पर टीम को शक हुआ।
टीम ने युवक को रोका तो वह घबरा गया, शक के आधार पर जब उसकी तालाशी ली गई तो उसके पास से छह ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। युवक की पहचान 24 वर्षीय सूर्यांश निवासी प्रताप गली हमीरपुर के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें