फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पौणाहारी के दरबार में 20 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Fri, 25 Apr 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेले समाप्त होने के बाद भी में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दियोटसिद्ध मंदिर में बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की ओर से प्रतिदिन लाखों की राशि दान दी जा रही है। मंदिर में वीरवार को 20 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। बाबा बालक नाथ मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि वीरवार के दिन मंदिर में हुई चढ़ावे की गणना में 15,36,245 रुपये चढ़ावे के रूप में 5,53,600 दान के रूप में प्राप्त हुए। कुल 20,89,845 रुपये का चढ़ावा चढ़ा।
बहुमूल्य धातुओं में 2 ग्राम 830 मिलीग्राम सोना, 419 ग्राम 300 मिलीग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में चढ़ाई गई है। वहीं, विदेशी मुद्राओं में इंग्लैड के 10 पाउंड, यूएसए के 193 डॉलर, यूरो 100, यूएई दिराम 80 के रूप में प्राप्त हुए।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में बकरा चढ़ाने की भी प्रथा है। इसी प्रथा के चलते 36 बकरे बाबा को अर्पित किए गए, जिनकी न्यास ने खुली बोली लगाकर 76,800 रुपये बाबा के खजाने में जमा किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें