फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ी में 22.77 ग्राम चरस, 3.23 ग्राम चिट्टे सहित बिलासपुर युवक का गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत भोटा के साथ लगते रोपड़ी गांव में पुलिस ने नाके के दौरान बिलासपुर जिले के एक युवक से 22.77 ग्राम चरस और 3.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोटा के साथ लगते रोपड़ी गांव में रविवार तड़के पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान वहां से पैदल गुजर रहा युवक पुलिस टीम को देखकर घबराकर पीछे की ओर भागने लगा। पुलिस ने शक होने पर उसे पकड़ा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 22.77 ग्राम चरस और 3.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान पंकज कुमार निवासी टीहरा डाकघर मल्यारब तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी रोपड़ी के पास चल रहे सड़क मरम्मत के कार्य में देखरेख का काम करता है। वह कुछ दिनों से इसी क्षेत्र में रह रहा था। इससे पूर्व भी जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस के दर्जनों केस दर्ज किए हैं। नशे के खिलाफ जिला पुलिस सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि रविवार तड़के करीब पांच बजे पुलिस टीम ने रोपड़ी में नाके के दौरान जिला बिलासपुर के एक युवक से 22.77 ग्राम चरस और 3.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने लोगों से नशे की सप्लाई और सेवन करने वालों की सूचना पुलिस को देकर सहयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए आम जनमानस का सहयोग भी जरूरी है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें