फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलोड़ में चीनी राष्ट्रपति की शव यात्रा निकाली, पुतला फूंका

विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंकते नागरकि कल्याण मंच केसदस्य - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के गलोड़ में भाजयुमो नादौन के कार्यकर्ताओं ने चीन के विरोध में नारेबाजी की और बाजार में चीन के राष्ट्रपति की शव यात्रा निकाली। इस दौरान बाजार में चीन का पुतला जलाया एवं चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने का प्रण लिया।
विज्ञापन

भाजमुयो अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जिंदु की अगुवाई में किए गए इस प्रदर्शन में लोगों को चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने के प्रति सचेत किया। भाजयुमो मीडिया प्रभारी प्रागुण गौतम ने बताया कि प्रदर्शन से पूर्व गलवान घाटी में शहीद हुए हमीरपुर के जवान अंकुश ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने अंकुश अमर रहे के नारे लगाए। इस अवसर पर भाजमुयो प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रिंपल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनजीत ठाकुर, जिला सचिव विशाल लखनपाल, महामंत्री अक्षय, सचिव अंकित शर्मा, उपाध्यक्ष अमित, मनीष ठाकुर कार्यालय सचिव राहुल, मंडल महामंत्री राजिंद्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य बिहारी लाल शर्मा, मंडल मीडिया सह प्रभारी देवेंद्र निक्कू, बीडीसी विजय शर्मा, उपप्रधान राकेश शर्मा, कौशिक, दीक्षित, निखिल, अनिल, विकास, विनोद, अक्षय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें