नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में मंडल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। मंडल अध्यक्ष भाजपा हरदयाल सिंह, महामंत्री राजेंद्र ठाकुर, पवन शर्मा और अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रकाश चंद ने कहा कि मंडल स्तरीय मोर्चा के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई। जिसमें निशा कुमारी, उत्तमचंद, राजकुमार और सुरजीत सिंह को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार और सोना कुमारी को महासचिव, बीना देवी, करतार चंद, लीला देवी, सुरम सिंह, राजकुमार और तारों देवी को सचिव, जोगिंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष तथा संजय कुमार को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा आरसी मस्ताना, प्यार चंद, गिरधारी लाल, अजीत, रमेश, रवि, सुदेश, परमिंद्र, दीप कुमार और ओश कुमार को सदस्य चुना गया। समस्त पदाधिकारियों सहित मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश चंद ने नियुक्तियों के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया।