फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जाहू में बाल विज्ञान कांग्रेस शुरू, 574 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

Thu, 24 Sep 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जाहू स्कूल बाल विज्ञान सम्मेलन मॉडल प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में बुधवार को दो दिवसीय खंड स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस शुरू हुई। इसमें भोरंज शिक्षा खंड के 80 स्कूलों के 574 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थी विज्ञान मॉडल, प्रश्नोत्तरी और गणित ओलंपियाड सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सम्मेलन के शुभारंभ पर कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि, ग्रामीण एवं भूमि विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि नवाचार के माध्यम से देश और प्रदेश की प्रगति में योगदान दिया जा सकता है। विद्यार्थियों को बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिला स्तर के लिए चयनित होने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम और प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने भी विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान परियोजना रिपोर्ट, गणित ओलंपियाड, विज्ञान गतिविधि कॉर्नर और विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी आयोजित होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस महासचिव मुकेश बन्याल, सुभाष जैलदार, जाहू पंचायत प्रधान चमन लाल काकू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें