फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एसडीएम के खिलाफ बार एसोसिएशन ने खोला मोर्चा, सीएम को भेजी शिकायत

Thu, 24 Sep 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एसडीएम हमीरपुर के अधिवक्ताओं के साथ व्यवहार को लेकर जिला बार एसोसिएशन ने उनकी अदालत के बहिष्कार का फैसला लिया है। बार की ओर से पारित प्रस्ताव जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भेजकर एसडीएम के तबादले की मांग की गई है।
विज्ञापन

साथ ही एसडीएम की अदालत में अधिवक्ताओं के पेश न होने और वहां किसी अन्य अधिकारी को लगाने की मांग की गई है। डीसी हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ राज्यपाल के दौरे के चलते बुधवार को कुछ समय के लिए कार्यालय में मौजूद नहीं थीं।
ऐसे में बार एसोसिएशन का प्रस्ताव एडीसी हमीरपुर अभिषेक कुमार गर्ग के माध्यम से सरकार को भेजा गया। मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रस्ताव की प्रति मुख्य सचिव को भी प्रेषित की गई है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेश ठाकुर ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ एसडीएम का व्यवहार सही नहीं होने पर मुख्यमंत्री को शिकायत सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि नए वकीलों के साथ विशेष तौर पर व्यवहार सही नहीं होने की शिकायतें पहले भी मिली थीं।
इस संबंध में एसडीएम से बातचीत की गई, लेकिन सुधार नहीं होने पर अब सरकार से तबादले की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा और वहां अन्य अधिकारी लगाने की मांग की गई है।
उन्होंने कहा कि बुधवार से बहिष्कार शुरू हो गया है। वीरवार को इस विषय पर डीसी से फिर बातचीत की जाएगी।

कोट
काफी पहले अधिवक्ताओं से इस विषय पर बातचीत हुई है। हर विषय पर बैठकर बातचीत कर समाधान निकाला जा सकता है। संवाद से हर समस्या का समाधान संभव है। अगर कहीं कमी है तो उसे पूरा करने का प्रयास किया जा सकता है। -संजीत सिंह, एसडीएम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें