हमीरपुर। उपमंडल भोरंज में मंगलवार से वीरवार तक आयोजित तीन दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन में प्रतिभागी बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में सीनियर सेकेंडरी वर्ग में न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल के अक्षित तथा अंकिता पटियाल ने प्रथम, शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी की सानिया चौहान व इप्शिता ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज की प्राची शर्मा व दीक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग अर्बन में लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी की हंसिका सिंह व अंशिता ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भोरंज के आरव व डोली ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
सीनियर वर्ग रुरल में आर्यन पब्लिक स्कूल झंडी के आर्यन आचार्य व पारुल शर्मा ने प्रथम, न्यू ऐरा सीनियर सेकेंडरी परोल की आरुषि शर्मा व कानव गिल ने द्वितीय तथा डायमंड इंटरनेशनल स्कूल पट्टा की श्रेया गर्ग व आनंदिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर अर्बन वर्ग में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल भोटी की श्रीजल ठाकुर व आराधना शर्मा ने प्रथम, शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी के शौर्य ठाकुर व शौर्य वर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
जूनियर रुरल वर्ग में न्यू ऐरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल परोल के अर्जुन सिंह ठाकुर व मानिक पठानिया ने प्रथम, विनायक मिशन पब्लिक स्कूल लदरौर के यशराज शर्मा व सुहाना वर्मा ने द्वितीय तथा डायमंड स्कूल पट्टा के शिवांश व सार्थक ने तृतीय स्थान हासिल किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर के सीनियर सेकेंडरी वर्ग के श्रेष्ठ तीन में न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल की अर्शिया, लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी की प्रिया चौहान तथा शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी की आंचल शामिल रहे।
सीनियर वर्ग के बेस्ट थ्री में राजकीय माध्यमिक पाठशाला खरवाड़ के सर्वज्ञ, न्यू इरा पब्लिक स्कूल परोल के कुनाल चौधरी व ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल जाहू की कनिका शर्मा शामिल रहे। जूनियर वर्ग में बेस्ट थ्री में न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल परोल की दिव्यांशी ठाकुर, राजकीय माध्यमिक पाठशाला जोल के रजत तथा डायमंड स्कूल पट्टा के ऋषित कुमार शामिल रहे। मैथमेटिक्स ओलंपियाड के सीनियर सेकेंडरी के बेस्ट थ्री में न्यू ऐरा स्कूल परोल के आकाश शर्मा, आर्यन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल झंडी के चारुल तथा हिम गुरुकुल पब्लिक स्कूल लदरौर की सिमरन शर्मा शामिल रहे। सीनियर वर्ग के बेस्ट थ्री में न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल परोल के परस जसवाल, आर्यन पब्लिक पब्लिक स्कूल झंडी की शिवांगी शर्मा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहनवीं की उर्वी शर्मा शामिल रहे।
मैथमेटिक्स ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में बेस्ट थ्री में हिम गुरुकुल पब्लिक स्कूल लदरौर की इशिता शर्मा, न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल परोल की सुष्मिता शर्मा तथा विनायक पब्लिक स्कूल लदरौर की शमिता शामिल रहे।
साइंस इनोवेटिव मॉडल के बेस्ट थ्री में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज की गौरी, लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी की स्नेहा तथा नव विभोर पब्लिक स्कूल सुलगवान की कशिश शर्मा शामिल रहे। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम और हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के अध्यक्ष विकेश कौशल ने इस विज्ञान मेले के सफल समापन के लिए सभी विज्ञान अध्यापकों व बच्चों को बधाई दी। प्रधानाचार्य ओंकार सिंह भाटिया ने सभी का धन्यवाद किया।