फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज के समीप प्रस्तावित बाईपास निर्माण का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। मेडिकल कॉलेज के समीप प्रस्तावित बाईपास का रास्ता लगभग साफ हो गया है। जून में निजी भूमि मालिकों के साथ एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल के नेतृत्व में बनी नेगोशिएशन कमेटी की ओर से जोलसप्पड़ में लोगों के साथ हुई संधिवार्ता का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा था। इस पर अब सरकार ने मुहर लगा दी है। इसके लिए बाकायदा सभी संबंधित विभागों को सरकार की ओर से जारी अप्रूवल लेटर भी प्राप्त हो गया है। शीघ्र ही लोक निर्माण विभाग टीका महाल थाईं के निजी भूमि मालिकों को बाईपास के तहत आने वाली भूमि के अंतर्गत भूमि की कीमत अदा करके सेल डीड लेने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। सिद्धचानो मंदिर से लेकर सोरड़ रोड तक कुल 1,300 मीटर लंबे बाईपास के रूप में सड़क का निर्माण होना प्रस्तावित है। इसके लिए 0-69-67 हेक्टेयर भूमि निजी गांवों के भूमि मालिकों की आ रही थी। इसे लेकर बाकायदा एसडीएम की अध्यक्षता में गठित नेगोशिएशन कमेटी की ओर से सभी भूमि मालिकों से जून में नेगोशिएशन भी की गई थी। 1038 रुपये स्क्वायर मीटर का रेट अप्रूव हुआ है। लोक निर्माण विभाग उपमंडल नादौन के सहायक अभियंता देशराज भाटिया ने कहा कि सरकार की अप्रूवल मिलते ही निजी भूमि मालिकों को विभाग की ओर से उनके हिस्से के मुताबिक आने वाली जमीन की कीमत अदा करके सेल डीड लेने की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर नायब तहसीलदार कांगू बलवंत सिंह ने कहा कि बाईपास के लिए 18 कनाल के करीब निजी भूमि का लोक निर्माण विभाग के नाम होना प्रस्तावित है। इसमें यदि सभी हिस्सेदारों की बात करें तो कुल छोटे व बड़े 280 हिस्सेदार हैं। यह प्रक्रिया तभी शुरू हो पाएगी, जब लोक निर्माण विभाग की ओर से सभी निजी भूमि मालिकों को उसकी कीमत अदा कर दी जाएगी। फिलहाल वर्तमान औसत के हिसाब से सभी हिस्सेदारों की कुल धनराशि 32 लाख 97,045 रुपये बनती है। यदि सरकार फैक्टर-2 के हिसाब से कीमत अदा करेगी, तब यह धनराशि बढ़कर दो गुना हो जाएगी और यदि फैक्टर -3 के हिसाब से कीमत अदा करती है तब यह कीमत तीन गुना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें