फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चार पंचायतों में कचरे को लेकर चिकचिक, समाधान से गुरेज

Fri, 08 Nov 2024 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
लवली बन्याल उप प्रधान भकरेड़ी पंचायत। संवाद
विज्ञापन
मैहरे बाजार में कचरा बना प्रतिनिधियों के लिए सिरदर्द, चार पंचायतों में नहीं मिली कचरा निष्पादन के लिए जगह
विज्ञापन


चार बार सर्वे होने के बाद भी कूड़ा डंपिंग साइट के लिए नहीं मिली जगह

बाजार से लेकर पंचायतों में कचरा निष्पादन हुआ मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़सर(हमीरपुर)। चार पंचायतों के केंद्र में बंटे मैहरे बाजार में कचरे के निष्पादन को लेकर प्रतिनिधियों के बीच की चिकचिक शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। चुनावी मुद्दों से लेकर धरना-प्रदर्शन तक उठे कचरा निष्पादन मुद्दे का समाधान करने के लिए चार पंचायतें गुरेज कर रही हैं।
हालात ऐसे हैं कि मैहरे बाजार से लेकर चार पंचायतों की सड़कों पर जगह-जगह कचरे के ढेर लग रहे हैं, जिससे क्षेत्र में चारों ओर गंदगी का आलम बना हुआ है। बड़सर, बणी, ब्लयाह और भकरेड़ी चार पंचायतों में बंटे मैहरे बाजार आजतक खुद कोई पंचायत नहीं बन पाया है। इस कारण लगातार बाजार में कचरे की समस्या विकराल होती जा रही है।
विज्ञापन


शहरवासियों नवीन, तरूण, शुभम, कंचन, सुमनलता आदि ने कहा कि प्रत्येक पांच वर्ष बाद चुनाव के दौरान बाजार में चारों पंचायतों की ओर से कचरा निष्पादन को लेकर मुद्दा बनाया जाता है, लेकिन चुनाव के बाद पंचायत प्रतिनिधि अपने अधीन कार्यक्षेत्र न होने से एक-दूसरे पर कार्य को थोपने का प्रयास करते हैं। इसके चलते लंबे समय से बाजार में कचरे की समस्या बढ़ती जा रही है। चार पंचायतों में कचरे के निष्पादन को लेकर चार बार सर्वे होने के बाद भी कूड़ा डंपिंग साइट के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों की लापरवाही के साथ प्रशासन की अनदेखी का शिकार शहरवासी हो रहे हैं।



कोट:
ब्लयाह पंचायत के कार्यक्षेत्र में काफी कम एरिया है, जो पंचायत के अधिकार क्षेत्र में आता है और उन जगहों पर कचरा व्यापार मंडल द्वारा ही एकत्रित किया जाता है। वर्तमान में हमारे पास कचरे को डंप करने की कोई व्यवस्था नहीं है।

वीरू जसवाल, प्रधान ब्लयाह पंचायत



मैहरे को नगर पंचायत बना देना चाहिए, ताकि इस समस्या का समाधान पक्के तौर पर किया जा सके। वहीं, बाजार का कोई भी हिस्सा हमारे कार्यक्षेत्र में नहीं आता है, तो यह कहना गलत है कि हमारी वजह से समस्या है।

लवली बन्याल, उपप्रधान भकरेड़ी पंचायत



मलकीयत भूमि अधिक होने की वजह से डंपिंग साइट ढूंढऩे में मुश्किल आ रही है। हालांकि कई सर्वे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है।

शैलजा बन्याल, प्रधान बणी पंचायत





बड़सर में पहले जगह को चिन्हित कर वहां कूड़ा फेंका जाता था, तब तक कोई समस्या नहीं थी। हालांकि आदेशों के बाद इस पर रोक लगी, तो बड़सर पंचायत के लिए हमने अलग से व्यवस्था की है। जगह की कमी की वजह से अभी उसका कार्य नहीं हो सका है।
विज्ञापन


राकेश पंडित, उपप्रधान, बड़सर पंचायत

लवली बन्याल उप प्रधान भकरेड़ी पंचायत। संवाद

लवली बन्याल उप प्रधान भकरेड़ी पंचायत। संवाद

लवली बन्याल उप प्रधान भकरेड़ी पंचायत। संवाद

लवली बन्याल उप प्रधान भकरेड़ी पंचायत। संवाद

लवली बन्याल उप प्रधान भकरेड़ी पंचायत। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें