फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना हांफी वेबसाइट हुई बंद, नहीं हो रहे आवेदन

Thu, 02 Oct 2025 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रजनीश वात्स्यान
विज्ञापन

हमीरपुर। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने वाली मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना हांफती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की वेबसाइट को आवेदन के लिए बंद कर दिया गया है। इससे युवा आवेदन करने में वंचित रह रहे हैं।
इसके अलावा पिछले वर्ष आए आवेदन भी अभी तक लंबित ही पड़े हुए हैं। हमीरपुर उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक भी पिछले एक वर्ष से आयोजित नहीं की गई है।
विज्ञापन

इससे युवाओं को स्वरोजगार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं उनकी उम्मीदें अब धूमिल होती नजर आ रही हैं। पूर्व भाजपा के कार्यकाल में वर्ष 2018 में युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का शुभारंभ किया गया था।
इसके बाद प्रतिवर्ष 100 से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाता था। स्वरोजगार शुरू करने वाले लोगों को अलग-अलग वर्ग के अनुसार अलग-अलग अनुदान प्रदान किया जाता रहा है। इस योजना में 75 से अधिक ऐसी व्यापारिक गतिविधियों को शामिल किया गया था, जिन्हें शुरू करके युवा अपना भविष्य संवार सकते थे। इसमें पुरुषों को 25 प्रतिशत, महिलाओं को 30 तथा विधवाओं को 35 प्रतिशत का अनुदान प्रदान किया जाता था।
वहीं, सत्ता परिवर्तन होने के बाद वर्ष 2023-24 में ही इसके लिए बजट का प्रावधान हो सका। मगर वर्ष 2024-25 तथा वर्ष 2025-26 के लिए टारगेट ही नहीं दिया गया है।
हमीरपुर जिले में पिछले वर्ष करीब 40 लोगों ने इस योजना के तहत आवेदन किया था, लेकिन बजट न होने के कारण इसकी समीक्षा बैठक नहीं हो पाई। इसके चलते यह आवेदन अभी भी लंबित पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

एक तरफ सरकारें आत्मनिर्भरता के लिए स्वरोजगार की ओर युवाओं को जोड़ने के लिए दावे तो करती हैं, लेकिन दूसरी ओर योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें