फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एसडीएम ने पुलिस कर्मी के पहरे में गैस सिलिंडर वितरण करने के दिए आदेश

Sun, 19 Apr 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। नगर परिषद नादौन के वार्ड नंबर चार और पांच में करीब एक माह बीत जाने के बाद भी गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो पाई है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने एसडीएम से शिकायत की।
विज्ञापन

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने संबंधित विभाग को पुलिस कर्मी की मौजूदगी में गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। लोगों का कहना है कि वे सिलिंडर लेने के लिए अन्य वार्डों में जाकर भी प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
उनका आरोप है कि पिछले एक माह से अंबकेश्वर मंदिर से वार्ड चार और पांच के लिए गैस की गाड़ी नहीं आई, जबकि अन्य क्षेत्रों में नियमित आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों में संजय, नीरज, अक्षित, रमेश, बिंदू, अमरीक, कृष्णा, रंजू और सागर ने बताया कि गैस सिलिंडर न मिलने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले हर सोमवार को इन वार्डों में गैस आपूर्ति की जाती थी, लेकिन अब यह व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई है।
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
वहीं, उपमंडल अधिकारी नादौन निशांत शर्मा ने बताया कि संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि पहले की तरह तय दिन सोमवार को ही वार्ड चार और पांच में गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अब कोई भी गैस वितरण वाहन पुलिस कर्मी के बिना आपूर्ति नहीं करेगा और पुलिस की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें